Palwal News: आईटीआई में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

पलवल।आईटीआई में महिला दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेशनल अवार्डी बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रियंका तेवतिया मुख्य अतिथि रही। उन्होंने कहा कि यह दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना अपनाएं और समाज को सशक्त बनाने में योगदान दें। साथ ही सशक्तिकरण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमशः 2100, 1100 और 750 रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी जाएगी। विजेताओं को प्रियंका तेवतिया, प्राचार्य जिले सिंह, कैप्टन उदय सिंह और लता भारद्वाज ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरजीत मशीनिस्ट अनुदेशक ने किया। इस अवसर पर आईटीआई, कुशक, दीघोट और हथीन के छात्र-छात्राओं के साथ स्टाफ सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 18:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Palwal News: आईटीआई में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस #InternationalWomen'sDayCelebratedInITI #SubahSamachar