Mother Language Day 2026: 21 फरवरी को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस? जानें इतिहास और महत्व

Mother Language Day Theme 2026: हर व्यक्ति की पहचान उसकी भाषा से होती है। मातृभाषा वह पहली भाषा होती है जिसे हम बचपन में सीखते हैं। किसी भी व्यक्ति या देशवासी के लिए उसकी मातृभाषा अहम है। मातृभाषा सोचने व समझने की क्षमता को बढ़ाती है।बच्चों के मानसिक विकास में मदद करती है।आत्मविश्वास बढ़ाती है औरसांस्कृतिक जुड़ाव बनाए रखती है। मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भावनाओं और पहचान की अभिव्यक्ति है। इसी महत्व को समझाने के लिए हर साल UNESCO द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवसमनाया जाता है। यह दिन भाषाई विविधता और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। आइए जानते हैं मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाते हैं, इस दिन को मनाने की शुरुआत क्यों हुई और इस वर्ष मदर लैंग्वेज डे की थीम क्या है अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब है 2026 मातृभाषा दिवस हर साल 21 फरवरी को मनाया जाता है।इस साल भी यह दिन आज मनाया जा रहा है। पहली बार यूनेस्को ने 1999 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। मातृभाषा दिवस का इतिहास इस दिन का संबंध बांग्लादेश से है। जब बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा था, उस समय1952 में वहां भाषा आंदोलन हुआ। छात्रों ने अपनी मातृभाषा बांग्ला को आधिकारिक भाषा बनाने की मांग उठाते हुए आंदोलन किया था।इस आंदोलन में कई छात्रों ने अपनी जान गंवाई। यूनेस्को ने 1999 में जब मातृभाषा दिवस मनाने का फैसला लिया तो बांग्लादेश के उन शहीदो की स्मृति में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में चुना गया। साल 2000 से यह दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जा रहा है। मातृभाषा दिवस का महत्व भाषाई विविधता को बढ़ावा देना लुप्त होती भाषाओं को बचाना सांस्कृतिक विरासत की रक्षा बहुभाषी शिक्षा को प्रोत्साहन मातृभाषा में शिक्षा के महत्व को समझाना आज दुनिया में हजारों भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन कई भाषाएं विलुप्त होने के कगार पर हैं। यह दिन हमें अपनी भाषा के संरक्षण का संदेश देता है। यह दिन क्यों मनाया जाता है भाषा हमारी पहचान और संस्कृति का आधार है मातृभाषा में सीखना आसान और प्रभावी होता है यह सामाजिक समावेशन और संवाद को मजबूत करता है भाषाओं के माध्यम से ज्ञान और परंपरा आगे बढ़ती है मातृभाषा दिवसकैसे मनाया जाता है स्कूलों और कॉलेजों में भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं सांस्कृतिक कार्यक्रम और कविता पाठ मातृभाषा में साहित्यिक गोष्ठियां सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान स्थानीय भाषाओं के संरक्षण पर चर्चाएं कई संस्थाएं इस दिन बहुभाषी शिक्षा और भाषा संरक्षण पर सेमिनार आयोजित करती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 13:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mother Language Day 2026: 21 फरवरी को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस? जानें इतिहास और महत्व #Lifestyle #International #InternationalMotherLanguageDay2026 #MotherLanguageDay2026 #MatrubhashaDiwas #History #Theme #SubahSamachar