विश्व साक्षरता दिवस: 100 फीसदी साक्षरता दर की दहलीज पर हिमाचल, सिर्फ 28,480 लोग ही रह गए निरक्षर
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल प्रदेश अब देश के लिए साक्षरता का आदर्श मॉडल बनकर उभर रहा है। वर्ष 1951 में प्रदेश की साक्षरता दर महज 7.98 फीसदी थी, वहीं आज हिमाचल लगभग पूर्ण साक्षरता के लक्ष्य तक पहुंच चुका है। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर यह उपलब्धि और भी खास हो जाती है। 75.28 लाख की आबादी वाले प्रदेश में अब केवल 28,480 लोग ही निरक्षर शेष बचे हैं। 99.7 फीसदी साक्षरता दर के साथ गोवा का देश में पहला स्थान है,जबकि 99.5 फीसदी के साथ हिमाचल दूसरे नंबर पर है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 07, 2026, 18:52 IST
विश्व साक्षरता दिवस: 100 फीसदी साक्षरता दर की दहलीज पर हिमाचल, सिर्फ 28,480 लोग ही रह गए निरक्षर #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalLiteracyRate #InternationalLiteracyDay #SubahSamachar
