Panipat News: आज से सजेगा अंतरराष्ट्रीय मेला, 100 उद्यमी हाेंगे शामिल
जगमहेंद्र सरोहापानीपत। अमेरिका के टैरिफ वार के बाद दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 14 से 17 जुलाई को भारत टैक्स एक्सपो-2026 का आयोजन किया जाएगा। पानीपत के टेक्सटाइल और हैंडलूम निर्यातकों में इसके लिए भारी उत्साह बना हुआ है। इस महा प्रदर्शनी में परिधान, होम फर्निशिंग, कालीन, हथकरघा, जूट उत्पाद, रेशे और तकनीकी वस्त्रों (टेक्निकल टेक्सटाइल) सहित संपूर्ण टेक्सटाइल श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाएगा। पानीपत के करीब 100 बड़े उद्यमी इस अंतरराष्ट्रीय मेले में अपने उत्पादों के स्टॉल लगाएंगे।पानीपत से करीब 20 हजार रुपये का निर्यात था। अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेक्सटाइल की सबसे बड़ी मंडी है। पानीपत से करीब 10 हजार करोड़ का व्यापार अकेली अमेरिका की मंडी में होता था। अमेरिका के टैरिफ वार के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार तेजी के साथ कम हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रदर्शनी नोएडा, दिल्ली और दूसरे देशों में की। यहां अपेक्षाकृत ऑर्डर नहीं मिल पाए। अब अमेरिका ने टैरिफ 50 से घटाकर 18 प्रतिशत किया है। इसके बाद दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहली बड़ी प्रदर्शनी है। उद्यमियों को इस प्रदर्शनी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 06:03 IST
Panipat News: आज से सजेगा अंतरराष्ट्रीय मेला, 100 उद्यमी हाेंगे शामिल #InternationalFairToOpenToday;100EntrepreneursToParticipate. #SubahSamachar
