Rohtak News: अंरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट स्वीटी नशा मुक्ति संदेश देने के लिए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। नशा मुक्ति के उत्कृष्ट कार्यों पर फिट इंडिया एंबेसडर और अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक को कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में समारोह में सम्मानित किया। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर हरियाणा सरकार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम हिसार के गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पहुंचे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वीटी मलिक को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि साइकिलिंग से युवाओं के बीच जाकर नशा मुक्ति और फिटनेस का संदेश देना अच्छी पहल है। फिट इंडिया एंबेसडर के रूप में उनकी यह मुहिम हरियाणा को नशा मुक्त व स्वस्थ बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा, सिविल सर्जन व नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 20:39 IST
Rohtak News: अंरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट स्वीटी नशा मुक्ति संदेश देने के लिए सम्मानित #InternationalCyclistSweetyHonoredForSpreadingTheMessageOfDe-addiction. #SubahSamachar
