International Bus Travel: भारत से इन देशों के लिए चलती है सीधी बस, कम पैसे में बनाएं घूमने का प्लान
International Bus Service: विदेश घूमने का सपना लगभग हर किसी का होता है, लेकिन महंगी फ्लाइट टिकट और यात्रा का बढ़ता खर्च कई लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। अगर आपका बजट कम है और आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत से कुछ ऐसे पड़ोसी देश हैं, जहां आप हवाई जहाज की बजाय सड़क मार्ग यानी बस के जरिए भी आसानी से पहुंच सकते हैं। इन देशों के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ किफायती हैं बल्कि यात्रा के दौरान खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने का मौका भी देती हैं। हालांकि, बस से विदेश यात्रा करने के लिए आपके पास वैध पासपोर्ट, जरूरी वीजा (जहां लागू हो) और संबंधित दस्तावेज होना अनिवार्य है। आइए जानते हैं कि भारत से किन-किन देशों की यात्रा बस के जरिए की जा सकती है और इसके लिए क्या जरूरी बातें ध्यान रखनी चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 10:56 IST
International Bus Travel: भारत से इन देशों के लिए चलती है सीधी बस, कम पैसे में बनाएं घूमने का प्लान #Travel #National #InternationalBusService #SubahSamachar
