अंतर संकाय प्रतियोगिता: चार संस्थानों और पांच संकायों के 80 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, दर्शकों को किया रोमांचित
काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिवाजी हॉल में अंतर संकाय महिला-पुरुष वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग संस्थानों और विभागों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चार संस्थानों और पांच संकायों के 80 खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग में अपना दमखम दिखाया। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. आनंद विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। अध्यक्षता विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वर्ण सुमन ने दिया। संचालन आयोजन सचिव डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की सचिव प्रो. अर्चना सिंह, संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. हरिराम यादव, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. प्रदीप खालको, डॉ. कृष्ण कांत, डॉ. वैभव राय, मनिंदर नाथ राय, डॉ. बालरूप यादव, निशा यादव आदि उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 10:47 IST
अंतर संकाय प्रतियोगिता: चार संस्थानों और पांच संकायों के 80 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, दर्शकों को किया रोमांचित #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SportsNews #SubahSamachar
