शिक्षा ही विकसित भारत 2047 की सबसे बड़ी ताकत : अनुराग

पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को सिद्ध करने में शिक्षा की भूमिका सबसे अहम और परिवर्तनकारी होगी। भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की ज्ञान आधारित आर्थिकी बनाने का सपना मजबूत और भविष्योन्मुखी शिक्षा व्यवस्था से ही साकार हो सकता है। वह श्री साई विश्वविद्यालय पालमपुर में शिक्षा महाकुंभ 6.0 के तहत आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में शैक्षिक सुधारों, फ्यूचर-रेडी लर्निंग और एआई के समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। अनुराग ने कहा कि सामाजिक गतिशीलता, समानता और डिजिटल डिवाइड जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विश्वविद्यालयों को कक्षा के दायरे से बाहर आकर सोचना होगा। उन्होंने देश के नवाचार तंत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि 133 देशों के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 2015 के 81वें स्थान से लंबी छलांग लगाकर 2025 में 38वें स्थान पर पहुंच चुका है। इसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए नीतिगत बदलावों और इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को दिया।सांसद बोले-समाज सेवा के लिए धन की नहीं, नीयत चाहिएपालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। अनुराग ठाकुर पालमपुर में धौलाधार सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए धन की नहीं, बल्कि नेक नीयत, सेवा भाव और समर्पण की आवश्यकता होती है। निष्ठा से किया गया कार्य समाज को नई दिशा देता है। ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने 17 वर्षों से चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद भवारना में अनुराग ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना।युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं अनुराग : परमारपालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल की शान हैं और उनका संसदीय अनुभव प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। संसद में तथ्यों के साथ जनहित और राष्ट्रीय मुद्दों को मुखरता से उठाने की उनकी शैली अद्भुत है। उनका सार्वजनिक जीवन राज्य की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। परमार ने कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री का संबोधन देशवासियों में राष्ट्र गौरव और वीर सेना के प्रति सम्मान को और मजबूत करता है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 27, 2026, 19:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शिक्षा ही विकसित भारत 2047 की सबसे बड़ी ताकत : अनुराग #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar