Delhi NCR News: जलभराव से निपटने के लिए अतिरिक्त पंप और कर्मचारी तैनात करने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली में मानसून के वक्त जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एमसीडी ने क्षेत्रों में अतिरिक्त पंप और कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने विभाग को जलभराव रोकने के लिए गंभीरता, सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा है, ताकि नागरिकों को बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।शर्मा ने कहा कि जिन जगहों को जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील या संभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है, वहां अतिरिक्त पंप, डी-वॉटरिंग मशीनें और अन्य जरूरी उपकरण पहले से उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही इन इलाकों में पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नागरिकों ने उन्होंने कहा कि अगर कहीं जलभराव, पेड़ गिरने या मानसून से जुड़ी कोई अन्य समस्या दिखाई दे तो इसकी सूचना एमसीडी 311 ऐप या निगम के कंट्रोल रूम को दें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 18:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: जलभराव से निपटने के लिए अतिरिक्त पंप और कर्मचारी तैनात करने के निर्देश #InstructionsIssuedToDeployAdditionalPumpsAndPersonnelToTackleWaterlogging. #SubahSamachar