Panipat News: शिविर में आईं चार शिकायतों के समाधान के दिए निर्देश
इसराना। उपमंडल स्तरीय जनता समाधान शिविर सोमवार को चार शिकायतें आई। सभी शिकायतें गांवों में सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई व टूटे हुए नाले की मरम्मत से संबंधित रही। एसडीएम नवदीप नैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। पहली शिकायत में खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब के वरिष्ठ बाबा दलविंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा के सामने वाला नाला पूरी तरह कंडम हो चुका है। मामूली बारिश होने पर नाला गंदगी से ओवरफ्लो होकर गुरुद्वारे के रास्ते पर दूषित पानी जमा हो जाता है। इससे समागम में आने वाली संगत को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बारिश के मौसम से पहले नाले की मरम्मत कराने की मांग की है। दूसरी शिकायत में खलीला माजरा गांव के रणधीर नंबरदार व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर पोल्ट्री फार्म है। इसकी बदबू से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने कई बार पोल्ट्री फार्म मालिक से गांव में दवा छिड़काव कराने को कहा, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। चमराड़ा गांव के संदीप कुमार व कारद गांव के कुलदीप ने गांव में नालियों की सफाई कराने की मांग रखी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 06:03 IST
Panipat News: शिविर में आईं चार शिकायतों के समाधान के दिए निर्देश #InstructionsGivenForResolvingFourComplaintsReceivedAtTheCamp #SubahSamachar
