Shahjahanpur News: नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

जलालाबाद। नगर पालिका परिषद की ओर से 21 से 25 अप्रैल तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत परशुराम मंदिर तिराहा, बस अड्डा और बरेली रोड पर क्वालिटी तिराहा पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक किया। इसमें स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। चेयरमैन शकील अहमद ने बताया कि एसबीए एनवायरोटेक प्रा.लि. की ओर से स्वच्छता में जन-जन की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता संवाद एवं स्वच्छता क्विज जैसे कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। साथ ही विश्व पृथ्वी दिवस के तहत आमजनमानस को पौधरोपण करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 14:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता के लिए किया प्रेरित #InspiredPeopleToPromoteCleanlinessThroughStreetPlays. #SubahSamachar