इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी: गंभीर आरोपों के चलते छिन गया था चार्ज, दो दिन में ही मिल गई इस थाने में तैनाती

आगरा में दो युवकों को 15 दिन तक अवैध रूप से थाने में बैठाए रखने के आरोप में हटाए गए इंस्पेक्टर धर्मेंद्र भाटी को थाना एमएम गेट का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें थाना बसई जगनेर से दो दिन पहले ही हटाया गया था। इस मामले की जांच एसीपी खेरागढ़ कर रहे हैं। दूसरी ओर, एमएम गेट प्रभारी अमर राणा को बसई जगनेर का चार्ज दिया गया है। ये भी पढ़ें -UP:ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। दावा किया गया कि यह वीडियो थाना बसई के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भाटी का है। यह वीडियो थाने गए एक युवक ने ही बनाया। इसमें इंस्पेक्टर कह रहे थे कि दोनों युवकों कोई दिक्कत नहीं हुई। हवालात में भी नहीं रखा गया। आराम से थाने में रहे। वीडियो की जांच एसीपी खेरागढ़ प्रीता दुबे को दी गई। इसी आरोप पर इंस्पेक्टर को हटाया गया था। डीसीपी आदित्य सिंह का कहना है आरोपों की जांच चल रही है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें -UP:आधी रात को कार ने फैलाई दहशत, दीवर तोड़ SGST अधिकारी के घर में घुसी; एयरबैग ने बचाई युवक-युवती की जान जनप्रतिनिधि के सहयोग से मिला था युवक चर्चा है कि जिस युवक ने वीडियो बनाया है, वो एक जनप्रतिनिधि से जुड़ा है। उनसे फोन कराकर वह एक अधिकारी से मिला। अधिकारी ने फोन करके थानेदार से मिलने के लिए बोल दिया। इस कारण ही इंस्पेक्टर ने खुलकर बात की। ये भी पढ़ें -UP:पीएम मोदी करेंगे आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का लोकार्पण! सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 04:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह भाटी: गंभीर आरोपों के चलते छिन गया था चार्ज, दो दिन में ही मिल गई इस थाने में तैनाती #CityStates #Agra #Etah #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #Mathura #UttarPradesh #AgraPolice #InspectorDharmendraBhati #MmGatePoliceStation #BasaiJagnerPoliceStation #IllegalDetention #ViralVideo #PoliceProbe #AcpKheragarh #Transfer #Dcp #SubahSamachar