13 वर्षीय प्रिंस की हत्या: नाबिलग दोस्त ने चेहरे को ईंट से कुचला, इसलिए बेरहमी से ली मासूम की जान

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में 14 जून को रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में मिले 13 वर्षीय प्रिंस की हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग पड़ोसी दोस्त ने ही अपमान का बदला लेने के लिए ईंट से प्रिंस के चेहरे और सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की है। पुलिस ने बाल अपचारी को पकड़ लिया है। उसकी निशानदेही पर खून से सनी टी-शर्ट और ईंट बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, 15 जून को प्रिंस के परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तहरीर में बताया गया कि 14 जून को प्रिंस को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया था। बाद में उसका लहूलुहान शव रेलवे स्टेशन के पीछे डब्ल्यू कॉलोनी के पास झाड़ियों में मिला। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए किरावली थाना पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए प्रिंस के पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग दोस्त को हिरासत में लिया। पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि प्रिंस अक्सर उसे गाली-गलौज और अपशब्द कहकर अपमानित करता था। कई बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं रुका, तो उसने बदला लेने की योजना बनाई। घटना वाले दिन वह प्रिंस को बहाने से रेलवे स्टेशन के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया, जहां कहासुनी होने पर गुस्से में पास पड़े ईंट-पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। अस्पताल में प्रिंस ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट-पत्थर के टुकड़े, मृतक की चप्पल तथा आरोपी की खून से सनी टी-शर्ट बरामद कर ली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




13 वर्षीय प्रिंस की हत्या: नाबिलग दोस्त ने चेहरे को ईंट से कुचला, इसलिए बेरहमी से ली मासूम की जान #CityStates #Agra #UttarPradesh #AmarUjala #Achhnera #AchaneraMurder #MinorKilled #RailwayStationCrime #NeighborDispute #UpPoliceInvestigation #CctvEvidence #JuvenileAccusedArrest #SubahSamachar