Chandigarh-Haryana News: बुजुर्गों की पेंशन बंद करने के विरोध में इनेलो का 20 को पंचकूला में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। चौटाला ने कहा कि पेंशन कटौती के विरोध में इनेलो 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वे बुजुर्ग शामिल होंगे जिनकी पेंशन काटी गई है।चौटाला ने कहा कि सरकार आय और अन्य शर्तें लगाकर पेंशन बंद कर रही है जबकि मुख्यमंत्री यह दावा कर रहे हैं कि कोई पेंशन नहीं काटी गई। चौटाला के अनुसार अब तक प्रदेश में 75 हजार से अधिक बुजुर्गों की पेंशन बंद हो चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने बिना किसी शर्त के बुजुर्गों के सम्मान के लिए पेंशन योजना शुरू की थी जबकि कांग्रेस ने भी सत्ता में रहते शर्तें लगाकर पेंशन काटने की कोशिश की थी जिसका इनेलो ने विरोध किया था। अब भाजपा सरकार के फैसलों से बुजुर्ग, किसान और युवा सभी प्रभावित हो रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 19:07 IST
Chandigarh-Haryana News: बुजुर्गों की पेंशन बंद करने के विरोध में इनेलो का 20 को पंचकूला में प्रदर्शन #INLDToProtestInPanchkulaOn20thAgainstStoppingPensionForElderly #SubahSamachar
