Chamba News: बीपीएल परिवारों को दी योजनाओं की जानकारी

बैरागढ़ और तीसा में हुआ जन सम्मेलनसंवाद न्यूज़ एजेंसीचुराह (चंबा)। विकास खंड तीसा में बीपीएल परिवारों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जन सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पात्र परिवारों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई गईं। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैरागढ़ में बीपीएल परिवारों के लिए जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक राजकीय डिग्री कॉलेज तीसा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। दोनों जगह बड़ी संख्या में बीपीएल परिवारों ने भाग लिया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सरकारी योजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने पात्र परिवारों को विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं और सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी गोपाल ठाकुर, पंचायती निरीक्षक पम्मी ठाकुर, क्षेत्र समन्वयक यासीन खान सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस मौके पर अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और पात्र परिवारों को संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 11, 2026, 16:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: बीपीएल परिवारों को दी योजनाओं की जानकारी #InformationProvidedAboutSchemesForBPLFamilies. #SubahSamachar