Yamuna Nagar News: गर्भाशय कैंसर से बचाव की दी जानकारी

यमुनानगर। एमएलएन कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर यूथ रेडक्रॉस और विधिक साक्षारता प्रकोष्ठ की ओर से विद्यार्थियों में सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए व्याख्यान करवाया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में 200 छात्राओं ने लाभ प्राप्त किया।इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुमिता सोनी, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बुलबुल कटारिया, डॉ. रितु मग्गो, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. रेनू और सिविल अस्पताल से डॉ. प्रेरणा ने विद्यार्थियों को समग्र स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक जागरूकता के महत्व के बारे में बताया। डॉ. बुलबुल कटारिया ने विद्यार्थियों को मौखिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। वहीं, डॉ. निशा ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के कारण, इसके बचाव और प्रारंभिक पहचान के बारे में जानकारी दी। डॉ. ऋतु मग्गो ने मासिक धर्म स्वच्छता पर व्याख्यान दिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. मनोहर गोयल के नेतृत्व और डॉ. सविता गर्ग व डॉ. पूजा जैन की देखरेख में हुआ। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 03:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: गर्भाशय कैंसर से बचाव की दी जानकारी #InformationOnPreventionOfUterineCancer #SubahSamachar