Chamoli News: वित्तीय साक्षरता एवं मेगा कैंप में दी योजनाओं की जानकारी

गोपेश्वर। चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से प्रधान कार्यालय गोपेश्वर में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता मेगा कैंप आयोजित किया गया। शिविर में खाताधारकों और काश्तकारों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी देकर इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कृषि, पशुपालन, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार ऋण योजनाओं के बारे में बताया गया। बैंक अध्यक्ष ने कहा कि जिला सहकारी बैंक ग्रामीणों और किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में साइबर ठगी से बचाव के लिए ओटीपी, पिन और पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी गई। इस दौरान बैंकिंग संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया। बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्रेयांश जोशी और अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक डीएस गर्ब्याल मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 17:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: वित्तीय साक्षरता एवं मेगा कैंप में दी योजनाओं की जानकारी #InformationAboutSchemesProvidedAtTheFinancialLiteracyAndMegaCamp #SubahSamachar