Sonipat News: विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से शनिवार को गांव महलाना में मोबाइल वैन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता प्रतीक ने ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार के बारे में अवगत कराया। समाधान समारोह की जानकारी देते हुए लोगों को बताया गया कि इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित समाधान संभव है। ग्रामीणों से इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई। शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर भी विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों को आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने, पौधों की देखभाल करने, जल संरक्षण अपनाने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून को बाघडू, 9 जून को रतनगढ़, 10 जून को पिनाना व 11 जून को करेवड़ी गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 20:10 IST
Sonipat News: विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी #InformationAboutLegalRightsWasGivenToTheVillagersInTheLegalAwarenessCamp. #SubahSamachar
