Meerut News: बच्चों को दी खेलो इंडिया मिशन की जानकारी

मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलो इंडिया मिशन के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक करने का अभियान चल रहा है।इसके तहत शुक्रवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय प्रभातनगर में कैंप लगाया गया। यहां खेलो इंडिया एथलेटिक सेंटर के प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने बच्चों को खेलो इंडिया मिशन और इससे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को एक जिला एक खेल योजना के बारे में बताया। इसके साथ ही एथलेटिक्स से स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी बताया। ओलंपिक व एशियन गेम्स में पदक विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि के विषय में बताया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ. बबिता सिंह, हरप्रीत सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बच्चों को दी खेलो इंडिया मिशन की जानकारी #InformationAboutKheloIndiaMissionGivenToChildren #SubahSamachar