Meerut News: मछली पालन के बारे में जानकारी दी

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग में मंगलवार को स्नातक के बाद उच्च शिक्षा के अवसरों पर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुजा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को स्नातक के आगे की शिक्षा जारी रखने का महत्व बताया। कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में एक्वेरियम कीपिंग एंड ऑर्नामेंटल फिश रियरिंग पर 33 घंटे का एड-ऑन कोर्स शुरू किया गया। कोर्स के प्रथम दिन प्रो. मंजू सिंह ने हिस्ट्री ऑफ फिश कीपिंग एंड एक्वेरियम फिशेज विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मछली पालन के एतिहासिक विकास और एक्वेरियम में रखी जाने वाली विभिन्न मछलियों के बारे में जानकारी साझा की। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सिविल लाइंस थाने में छात्रा पुलिस अधिगम अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी निरलेप कौर के नेतृत्व में 15 छात्राएं थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस विभाग की संरचना, विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों, वर्दी की पहचान, सामान्य डायरी और एफआईआर पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी।कॉलेज में सोमवार को वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा बीएसीएस के अंतर्गत अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके शर्मा ने वन अनुसंधान संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए करियर की संभावनाएं विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. शर्मा ने एफआरआई (वन अनुसंधान संस्थान) की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करने का सुझाव दिया। संयोगिता, अनामिका, डॉ. मधु मलिक, डॉ. गीता सिंह, आशीष कुमार, नीतू, रामलोट और शरद ने सहभागिता की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 19:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: मछली पालन के बारे में जानकारी दी #InformationAboutFishFarming #SubahSamachar