Kangra News: एक क्लिक पर मिलेगी पेयजल स्कीमों की जानकारी

पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत होगा समाधान, स्तरोन्नयन कार्य में भी मिलेगी मददप्रथम चरण में कांगड़ा और चंबा की दो-दो पंचायतों की स्कीमें होंगी ऑनलाइनकितनी मीटर और कितनी मोटी पाइपलाइन, कहां से कनेक्शन नक्शे की तरह मिलेगी जानकारीग्रामीण क्षेत्रों की स्कीमों के संचालन के लिए पंचायतों की मदद करेंगे विभाग के पैरा कर्मचारीप्रवीण प्रकाश कुमारधर्मशाला। जलशक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं से जुड़ी सभी जानकारी अब जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगी। जल जीवन मिशन के तहत इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं की निगरानी आसानी होगी। इस पहल से पेयजल योजनाओं में आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने और जल आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही पेयजल स्कीमों के स्तरोन्नयन में भी आसानी रहेगी। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत यह कार्य किया जा रहा है। जलशक्ति विभाग के कांगड़ा जोन (उत्तरी क्षेत्र) के तहत कांगड़ा और चंबा जिलों में वर्तमान में कुल 1575 पेयजल योजनाएं संचालित हो रही हैं। योजना के प्रथम चरण में इसी माह कांगड़ा और चंबा की दो-दो ग्राम पंचायतों में संचालित पेयजल योजनाओं का डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद अन्य पंचायतों की जानकारी भी क्रमवार ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इस परियोजना के तहत प्रत्येक पेयजल योजना का विस्तृत नक्शा तैयार किया जाएगा, जो ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इसमें योजना का नाम, भंडारण टैंक की जानकारी, जल स्रोत, कुल कनेक्शनों की संख्या, पाइपलाइन की लंबाई और मोटाई सहित अन्य आवश्यक विवरण शामिल होंगे। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं का संचालन पंचायतों को सौंपने का निर्णय लिया है। कुछ योजनाएं पहले से ही पंचायतों के अधीन हैं, जहां जलरक्षक तैनात हैं। अब पंचायतों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जलशक्ति विभाग में कार्यरत पैरा फिटर और पैरा पंप ऑपरेटर भी योजनाओं के संचालन में सहयोग करेंगे। इससे स्टाफ की कमी की समस्या दूर होगी और लोगों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।कोटजल जीवन मिशन के तहत अब पंचायतों की पेयजल स्कीमों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इससे पेयजल स्कीमों की निगरानी आसान होगी। - सुमित विमल कटोच, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 19, 2026, 18:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: एक क्लिक पर मिलेगी पेयजल स्कीमों की जानकारी #InformationAboutDrinkingWaterSchemesWillBeAvailableAtOneClick. #SubahSamachar