Lalitpur News: व्यापारियों को बताए जीएसटी में पंजीकृत होने से योजनाओं के लाभ
संवाद न्यूज एजेंसीललितपुर। दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकृत होने से शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ एवं नवीन जीएसटी रिटर्न प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी और बड़े करदाताओं को सम्मानित किया। राज्य कर विभाग की ओर से दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस पर व्यापारी रामप्रकाश जैन सहित 10 व्यापारियों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त राज्य कर हीरालाल जायसवाल ने बताया कि व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकृत होने से 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा योजना का निशुल्क लाभ मिलेगा। सहायक आयुक्त आशीष शर्मा ने बताया कि जीएसटी पंजीयन प्रक्रिया, व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकृत होने से शासन की कल्याण कारी योजनाओं के लाभ एवं नवीन जीएसटी रिटर्न प्रक्रिया के संबंध में बारीकी से जानकारी दी। इस मौके पर विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, सीडीओ शेषनाथ चौहान, पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन, प्रतिनिधि एमएलसी केदार नाथ तिवारी, प्रतिनिधि राज्य मंत्री सुरेश पंथ, रामकुमार यादव, राज्य कर अधिकारी तेजप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 03:10 IST
Lalitpur News: व्यापारियों को बताए जीएसटी में पंजीकृत होने से योजनाओं के लाभ #InformTradersAboutTheBenefitsOfGSTRegistrationAndTheAssociatedSchemes. #SubahSamachar
