Induction Cooktop: इंडक्शन चूल्हें पर पानी गिरने से क्या वाकई करंट लगता है? जानिए क्या है सच

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। कई देशों में एलपीजी गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई है और कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में भी गैस आपूर्ति पर दबाव महसूस किया जा रहा है। इसी वजह से कई जगहों पर लोग खाना बनाने के लिए इंडक्शन कुकर का इस्तेमाल तेजी से करने लगे हैं। हालांकि इसके साथ ही इंडक्शन कुकर को लेकर लोगों के मन में कई तरह की शंकाएं भी मौजूद हैं। यहां हम इंडक्शन चूल्हे से जुड़ी कुछ गलतफहमियों को दूर कर रहे हैं। क्या इंडक्शन से बिजली का बिल ज्यादा आता है अक्सर यह माना जाता है कि इंडक्शन कुकर इस्तेमाल करने से बिजली का खर्च काफी बढ़ जाता है। लेकिन तकनीकी रूप से इंडक्शन कुकर सीधे बर्तन के तले को गर्म करता है। इसमें ऊर्जा की बर्बादी कम होती है, इसलिए कई मामलों में यह पारंपरिक गैस चूल्हे के मुकाबले ज्यादा किफायती भी साबित हो सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 00:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Induction Cooktop: इंडक्शन चूल्हें पर पानी गिरने से क्या वाकई करंट लगता है? जानिए क्या है सच #TechDiary #National #InductionStove #TechNewsHindi #SubahSamachar