Indore News: शेर के पीछे कौन है? यह फोटो बनी चर्चा का केंद्र, इंदौर में लगेगी प्रदर्शनी
इंदौर के वरिष्ठ फोटोग्राफर हेमशंकर पाठक के बेहतरीन छायाचित्रों की एक भव्य प्रदर्शनी आगामी 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होने जा रही है। इस तीन दिवसीय कला उत्सव का आयोजन प्रीतमलाल दुआ सभागृह में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें पाठक के जीवन भर की साधना से निकले 81 चुनिंदा चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। इन चित्रों में रंगीन फोटोग्राफी की चमक के साथ-साथ श्वेत-श्याम (ब्लैक एंड व्हाइट) तस्वीरों की गहराई भी देखने को मिलेगी। यहां आने वाले दर्शक न केवल फोटोग्राफी की तकनीकी कलात्मकता से रूबरू होंगे, बल्कि वे हर तस्वीर में जीवन के स्पंदन और जीवंतता को भी महसूस कर सकेंगे। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक सभी कला प्रेमियों और शहरवासियों के लिए खुली रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 09:49 IST
Indore News: शेर के पीछे कौन है? यह फोटो बनी चर्चा का केंद्र, इंदौर में लगेगी प्रदर्शनी #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #SubahSamachar
