Indore News: डॉग्स शेल्टर होम संचालित करेंगी सामाजिक संस्थाएं, निगम ने बुलाए आवेदन

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा डॉग्सके लिए शेल्टर होम बनाए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इन शेल्टर होम में तय मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके संचालन को लेकर नगर निगम के सामने चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने शहर की सामाजिक और अन्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में निगम की ओर से सूचना जारी की गई है। संस्थाओं से मांगे गए प्रस्ताव नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सूचना प्रकाशित कर स्पष्ट किया है कि वे संस्थाएं जो शेल्टर होम का संचालन नियम और कायदों के अनुसार कर सकती हैं, वे अपने प्रस्ताव निगम को भेज सकती हैं। शेल्टर होम के संचालन के लिए केंद्र सरकार की तय गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए निगम सामाजिक संस्थाओं और पशु कल्याण से जुड़ी संस्थाओं का सहयोग ले रहा है। नसबंदी अभियान भी जारी नगर निगम की ओर से हैदराबाद की एक फर्म की मदद से आवारा डॉग्सकी नसबंदी का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत रोज सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें भेजी जा रही हैं, जो सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी का कार्य कर रही हैं। 20 से अधिक स्थानों पर बनेंगे शेल्टर होम शहर में करीब 20 से अधिक स्थानों पर डॉग्सके लिए शेल्टर होम बनाए जाने की योजना है। ट्रेंचिंग ग्राउंड सहित कई इलाकों में इसके लिए जगह भी चिन्हित की जा चुकी है और कुछ स्थानों पर काम शुरू हो गया है। भुगतान विवाद के चलते रुका था अभियान हाल ही में हैदराबाद की फर्म एनिमल फॉर वेलफेयर सोसायटी ने निगम से भुगतान नहीं मिलने के कारण आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान रोक दिया था। करीब 10 से 15 दिनों तक यह अभियान बंद रहा। बाद में निगम से आंशिक भुगतान मिलने के बाद फर्म ने दोबारा काम शुरू कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 11:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: डॉग्स शेल्टर होम संचालित करेंगी सामाजिक संस्थाएं, निगम ने बुलाए आवेदन #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #SubahSamachar