Indore News: आज सुबह होगा मेजर हमजा का अंतिम संस्कार, राजबाड़ा मार्ग से लाया जाएगा पार्थिव शरीर

राजस्थान के जैसलमेर में सड़क हादसे में शहीद हुए इंदौर के मेजर हमजा आरिफ का पार्थिव शरीर रविवार सुबह इंदौर आएगा। भारतीय सेना द्वारा राजकीय सम्मान के साथ उन्हें रविवार सुबह 9 बजे इमली बाजार कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। गौरतलब है कि गुरुवार देर रात ड्यूटी पूरी कर लौटते समय सेना की टाटा सफारी अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि SUV चार-पांच बार पलटते हुए करीब 100 मीटर तक घिसट गई। हादसे में मेजर हमजा की मौत हो गई जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें Indore: जैसलमेर में हुए सड़क हादसे में मेजर हमजा की मौत, ऊंट से टकराया था वाहन महू में सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देंगे पार्षद प्रशांत बड़वे ने बताया कि मेजर हमजा के परिजन शुक्रवार को पार्थिव शरीर लेकर सड़क मार्ग से जैसलमेर से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। शनिवार देर शाम पार्थिव शरीर सबसे पहले महू सैन्य छावनी ले जाया जाएगा। वहां सेना की ओर से पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी। सुबह इंदौर आएगा पार्थिव शरीर समाजजनों ने बताया कि रविवार को सुबह 9:00 बजे सैफी नगर स्थित सैफी मस्जिद में जनाजा की नमाज अदा होगी। इसके पश्चात पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से सैफी नगर से माणिकबाग पुल और कलेक्टर चौराहा से राजबाड़ा लाते हुए सदर बाजार रोड स्थित इमली बाजार कब्रिस्तान पहुंचाया जाएगा। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 23:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: आज सुबह होगा मेजर हमजा का अंतिम संस्कार, राजबाड़ा मार्ग से लाया जाएगा पार्थिव शरीर #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #SubahSamachar