Indore News: लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारियों को पकड़ा, बिल पास करने के लिए बदले लिए 2.50 लाख

लोकायुक्त पुलिस ने लोक निर्माण विभाग संभाग-1 के तीन अधिकारियों के विरुद्ध रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत जयदेव गौतम, कार्यपालन यंत्री, टी.के. जैन, अनुविभागीय अधिकारी और अंशु दुबे, उपयंत्री को ट्रेप किया गया है। यह भी पढ़ें Indore News: इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस की जांच समिति सक्रिय, पार्षदों से की पूछताछ 4 करोड़ के ठेके में बिल पास करने के लिए मांगी रिश्वत इस मामले के आवेदक राजपाल सिंह पंवार हैं, जो पटेल श्री इंटरप्राइजेस धार के संचालक और शासकीय ठेकेदार हैं। वे सागोर अचाना रोड, पीथमपुर जिला-धार के निवासी हैं। आवेदक की फर्म ने वर्ष 2023 में पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर मैथवाडा-फारेलेन पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य 4,73,35,000 रुपये में लिया था। आवेदक की फर्म द्वारा उक्त कार्य 4,51,72,101 रुपये में पूर्ण कर लिया गया था। 3 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी फर्म द्वारा किए गए कार्य के अंतिम बिल का भुगतान करने के बदले में अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपी जयदेव गौतम ने एक लाख 50 हजार रुपये, आरोपी टी. के. जैन ने एक लाख रुपये और आरोपी अंशु दुबे ने एक लाख रुपये, इस प्रकार कुल तीन लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आवेदक ने इसकी शिकायत राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की। शिकायत के सत्यापन के बाद आज ट्रेप दल का गठन किया गया। रंगे हाथों गिरफ्तारी हुई कार्यवाही के दौरान आरोपी जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास पर आवेदक से एक लाख 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया। वहीं, आरोपी टी.के. जैन को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के पोर्च के नीचे से आवेदक के प्रतिनिधि से एक लाख रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। तीसरे आरोपी अंशु दुबे ने भी एक लाख रुपए मांगे थे लेकिन देने वाले के पास कम राशि होने के कारण उसने राशि नहीं ली। इस दल ने पकड़ा आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इस ट्रेप दल में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला, आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक विजय कुमार, चन्द्रमोहन बिष्ट, आशीष नायडू, आशीष आर्य, अनिल परमार और कृष्णा अहिरवार शामिल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारियों को पकड़ा, बिल पास करने के लिए बदले लिए 2.50 लाख #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #SubahSamachar