Indore News: इंदौर में नाबालिग की हत्या के बाद छत धोकर आया था आरोपी, फ्लैट में इत्मीनान से सो गया

दौर के श्रीनगर कांकड़ क्षेत्र में 13 साल के नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी रेहान हत्या के बाद बिल्कुल नहीं डरा। छत पर हत्या के बाद वह शव को फ्लैट में छुपाने लाया और सिर पर ईंट मारने के बाद जो खून छत पर बहा था, उसे वह रात को ही पोंछ कर आ गया। फ्लैट पर आने के बाद उसने हाथ-मुंह धोए, कपड़े बदले और दूसरे लोगों के साथ बच्चे को खोजने का नाटक करने लगा। सुबह पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्चे की जैकेट छत पर फेंक आया। वह सुबह शव को ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर पाया। इस हत्या में रेहान के परिवार के कुछ लोग भी आरोपी बन सकते हैं, क्योंकि उन्हें शव के फ्लैट में छुपाने की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने पुलिस से छुपाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आठ निशान बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में आठ निशान दिखे। पहले आरोपी ने चाइनीज मांझे से गला काटना चाहा, फिर नायलॉन की रस्सी से बच्चे का गला कसा। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। जब मासूम ने बचने के लिए संघर्ष किया तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से भी वार किया। बच्चे की चीख सुनी थी, पहुंचा था पुलिस वाहन छत पर आरोपी जब बच्चे को मार रहा था तो एक रहवासी ने 'बचाओ-बचाओ' की आवाज सुनी थी। उसने खिड़की से झांक कर नीचे देखा, तो कुछ नहीं दिखा। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। तब पुलिस की 112 वैन मौके पर पहुंची, लेकिन रहवासियों ने बताया कि आए दिन परिवारों में झगड़े होते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी निकल गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 01, 2026, 04:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: इंदौर में नाबालिग की हत्या के बाद छत धोकर आया था आरोपी, फ्लैट में इत्मीनान से सो गया #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #SubahSamachar