Indore News: इंदौर की नई फायर बाइक है बेहद खास, कॉम्पैक्ट साइज और फास्ट स्पीड के साथ 40 लीटर पानी का स्टोरेज

इंदौर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अग्निशमन विभाग ने 4 अत्याधुनिक फायर बाइक को अपनी टीम में शामिल किया है। अत्याधुनिक फायर बाइक की विशेषताओं को प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिया गया। प्रत्येक फायर बाइक में 40 लीटर पानी और 4 लीटर फोम ले जाने की सुविधा उपलब्ध है। यह फोम सिस्टम तेल और केमिकल से लगी आग पर तेजी से काबू पाने में बेहद मददगार साबित होता है। इसके अलावा, यदि आग दुर्घटना स्थल के पास कोई बोरिंग, टैंकर या जल स्रोत उपलब्ध हो, तो यह फायर बाइक सक्शन तकनीक के माध्यम से सीधे उस पानी का इस्तेमाल करके लगातार पानी का छिड़काव कर सकती है। संकरी गलियों और संकरे रास्तों में तुरंत पहुंचेगी कॉम्पैक्ट आकार और तेज गति के कारण यह फायर बाइक तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को पार करते हुए दुर्घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंच सकती है। इंदौर के सराफा बाजार, छप्पन दुकान, मारोठिया और राजबाड़ा जैसे व्यस्त व्यावसायिक और रिहाइशी क्षेत्रों में बड़े अग्निशमन वाहनों का पहुंचना कठिन होता है। ऐसी संवेदनशील जगहों पर त्वरित राहत पहुंचाने के लिए यह बाइक सबसे उपयुक्त माध्यम बनेगी। कर्मचारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण अग्निशमन विभाग ने इन 4 अत्याधुनिक फायर बाइक के त्वरित संचालन के लिए अपने कर्मचारियों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया है। आकस्मिक आगजनी की घटनाओं के शुरुआती मिनटों में यह टीम बड़े वाहनों के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा सकेगी, जिससे जन-धन का नुकसान रोका जा सकेगा। अटल पथ से हुआ शुभारंभ इस सप्ताह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटल पथ पर हुए कार्यक्रम के दौरान इन 4 अत्याधुनिक फायर बाइक को इंदौर को दिया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, स्थानीय सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 18, 2026, 19:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore News: इंदौर की नई फायर बाइक है बेहद खास, कॉम्पैक्ट साइज और फास्ट स्पीड के साथ 40 लीटर पानी का स्टोरेज #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #SubahSamachar