Indore: ईवी वाहनों की चार्जिंग में हुई गलती जला सकती है आपका घर, इन बातों का रखे ध्यान

रहते उस पर काबू नहीं पाया गया और यह लापरवाही भारी पड़ गई। आग ईवी कार के चार्जिंग पॉइंट में लगी थी। आजकल कई घरों में ईवी कारें हैं और रोज उन्हें चार्ज करना पड़ता है। यदि इसमें लापरवाही की गई तो इस तरह के हादसे होते रहेंगे। यदि आपके घर में भी ईवी वाहन है तो चार्जिंग के समय इन बातों का ध्यान रखें और इस तरह के हादसों से बचें। ब्रजेश्वरी एनेक्स के जिस मकान में आग लगने की घटना हुई, उन्होंने सबसे बड़ी गलती ईवी वाहन के चार्जिंग पॉइंट लगाने में की थी। पॉइंट घर के बाहर गेट के समीप था। चार्जिंग पॉइंट की जगह करने में यही गलती कई लोग करते हैं। वे घर की बाहरी दीवार पर पॉइंट बनाते हैं, ताकि बाहर खड़ी कार चार्ज हो सके। घर के बाहर न बनाएं चार्जिंग पॉइंट कभी भी घर के बाहर ईवी चार्जिंग पॉइंट नहीं रखना चाहिए। क्योंकि बैटरी चार्ज करने के लिए आमतौर पर घरों में 3 केवी चार्जर लगता है। चार्जिंग के दौरान कई बार पॉइंट के वायर गर्म होते हैं और शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है। बाहर सर्किट होने से सीधे धूप पॉइंट पर आती है। इसके अलावा पेड़-पौधों में पानी देते समय यदि पॉइंट में पानी घुस जाता है तो भी सर्किट होने या करंट लगने का खतरा रहता है। - दिलीप धारकर, विद्युत सलाहकार चार्जिंग के लिए इन बातों का ध्यान रखें यदि आपके घर में एसी है और ईवी वाहन है तो कम से कम थ्री फेज कनेक्शन लें। सिंगल फेज कनेक्शन में तार गर्म होने, शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। रातभर के लिए चार्जिंग नहीं करना चाहिए। हो सके तो शाम के समय कार की बैटरी चार्ज कर दें और रात को चार्जिंग पॉइंट का स्विच बंद कर दें। हो सके तो ईवी पॉइंट के लिए अलग से पॉइंट बनाएं। इससे लोड सही तरीके से हो सकता है। पॉइंट में मजबूत वायर रखें, क्योंकि चार्जिंग के समय वायर गर्म होते हैं और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। घर में बिजली सुरक्षा के उपायों का ध्यान रखें। एमसीबी रखें। इससे शॉर्ट सर्किट होने की स्थिति में बिजली बंद हो जाती है और आग फैलने का खतरा भी कम हो जाता है। चार्जिंग वायर की समय-समय पर जांच करें। यदि वे गर्म होते हैं तो उन्हें बदल दें। कई बार हम उसे खुले में छोड़ देते हैं और चूहे वायरों के ऊपरी हिस्से को कुतर देते हैं। चार्जिंग उपकरण लोकल न रखें। हमेशा कंपनी के चार्जर का इस्तेमाल करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 09:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indore: ईवी वाहनों की चार्जिंग में हुई गलती जला सकती है आपका घर, इन बातों का रखे ध्यान #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #SubahSamachar