Indore: 8 मार्च को इंदौर में निकलेगी गेर, छतों की बुकिंग कर गेर का आंनद ले सकेंगे शहरवासी
इंदौर की रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर यहाँ का अपना खास त्योहार है। इस दिन शहर के पुराने इलाकों में रंगों के शौकीन लोग गेर में शामिल होते हैं और देखने वालों पर रंग बरसाते हुए आगे बढ़ते हैं। आसमान में दूर-दूर तक रंगों के बादल छा जाते हैं। इन खूबसूरत नजारों का मजा लेने के लिए इस बार भी शहर के लोग गेर वाले रास्तों पर मकानों की छत बुक कर सकते हैं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं। प्रशासन ने यह कोशिश पिछले साल भी की थी, जो काफी कामयाब रही थी। शीतलामाता बाजार से लेकर गौराकुंड और खजूरी मार्केट की छतों पर बैठकर लोग इस रौनक को देख सकेंगे। रंगों की इस गेर को देखने के लिए हर साल दूसरे शहरों से भी लोग आते हैं। जिनके घर गेर के रास्ते में पड़ते हैं, वे अब वहां छोटी-छोटी पार्टियां भी अायोजित होने लगी हैं और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को बुलाते हैं। इस साल भी गेर के रास्ते की आठ छतों पर 200 से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम बुक माय शो के जरिए किया जाएगा। इसके लिए लोग टिकट भी खरीद सकेंगे। इस बार 8 मार्च को इतवार है। इस वजह से प्रशासन ने अलग से छुट्टी का एलान नहीं किया है। इतवार होने के कारण इस बार गेर में ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद है। चार किलोमीटर लंबे रास्ते पर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिजली के तारों और केबलों को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही सड़कों की मरम्मत भी की जा रही है। इस बार भी पुरानी रिवायत के हिसाब से चार गेर इस जुलूस का हिस्सा होंगी। 100 फीट तक रंग फेंकने वाली मिसाइलें भी तैयार की जा रही हैं। इनके अलावा डीजे और भजन मंडलियां भी शामिल होंगी। नगर निगम की गेर भी इसमें रहेगी, लेकिन शहर की कुछ घटनाओं की वजह से मेयर पुष्य मित्र भार्गव गेर में शामिल नहीं होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 06:55 IST
Indore: 8 मार्च को इंदौर में निकलेगी गेर, छतों की बुकिंग कर गेर का आंनद ले सकेंगे शहरवासी #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #SubahSamachar
