इंदौर : संगठन विस्तार के साथ समाजों में भी पैठ बनाएगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
आरएसएस ने शताब्दी वर्ष के समापन के मौके पर हुए एकत्रीकरण में दिए गए संदेश के बहाने स्वयंसेवकों के साथ आने वाले वर्षों की रणनीति भी साझा की। इसके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। स्वयंसेवकों से कहा गया कि संघ अब सिर्फ शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर नहीं देगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच व्यापक स्तर पर अपनी पहुंच बनाएगा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश में बने माहौल को केस स्टडी के रूप में पेश करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उस दौरान स्वयंसेवकों ने देश की आधी आबादी से संपर्क किया था और इसका असर देशभर में देखने को मिला था। भाषण में कही गईं पांच महत्वपूर्ण बातें संगठन के विस्तार के साथ समाज में परिवर्तन लाना जरूरी है। इसके लिए संपर्क बढ़ाने और समाज में नई व्यवस्थाएं खड़ी करने पर जोर दिया गया। समाज में आपसी असमानता, कुरीतियों और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। स्वयंसेवकों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। सिर्फ विचारों का प्रचार पर्याप्त नहीं है। जातिगत विषमता और भेदभाव समाप्त करने के लिए ठोस काम करना होगा। भाषण में संगठन से ज्यादा समाजहित पर जोर दिया गया। कहा गया कि संघ वर्तमान में प्रभावी है, लेकिन अब उसका लाभ समाज को मिलना चाहिए। आरएसएस के 100 साल पूरे होने के मौके पर उपलब्धियों का उत्सव मनाने के बजाय सभी वर्गों को जोड़कर सामाजिक परिवर्तन लाने पर ध्यान देना होगा। हालिया आंदोलनों पर जताई चिंता शताब्दी वर्ष के दौरान दिए गए भाषण में दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हुए आंदोलनों का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया गया। हालांकि, यह कहा गया कि कुछ शक्तियां आंदोलनों के जरिए समाज के विचारों को बदलने की कोशिश कर रही हैं। इससे निपटने के लिए देश में राष्ट्र के विचार का एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 11:20 IST
इंदौर : संगठन विस्तार के साथ समाजों में भी पैठ बनाएगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ #CityStates #Indore #MadhyaPradesh #Dewas #IndoreNews #IndoreBreakingNews #IndoreUpdates #MpNewsInHindi #MpNewsHindi #MpLatestNewsInHindi #MpNewsUpdateInHindi #MpNewsUpdate #SubahSamachar
