Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रथम दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम चयनित
साल्हावास। गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित खेल मैदान में रॉकबॉल फेडरेशन की ओर से प्रथम दक्षिण एशियाई सीनियर एवं मिक्स रॉकबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसी प्रतियोगिता के आधार पर आगामी एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन के अध्यक्ष एवं जिला पार्षद शिवकुमार खोरड़ा के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गुरुग्राम नगर निगम के पार्षद दिनेश दहिया तथा पार्षद प्रतिनिधि मनीष हरसाना उपस्थित रहे।कार्यक्रम आयोजक शिवकुमार खोरड़ा एवं फेडरेशन के महासचिव भूपेंद्र सांगवान ने बताया कि पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित भारतीय पुरुष टीम के कप्तान गुजरात के निशांत सिंह राणा बनाए गए हैं जबकि जम्मू-कश्मीर के विवेक शर्मा को उपकप्तान चुना गया।पुरुष टीम में काव्य तलाविया, दीपेंद्र पाल, आरव पटेल, जील पटेल और हितेश पटेल (गुजरात), आयुष शर्मा, अजीम खान एवं साजिद खलील (जम्मू-कश्मीर), ए. गोपाल (तेलंगाना) तथा अशोक कुमार (राजस्थान) का चयन किया गया है।महिला वर्ग में भारतीय टीम की कप्तान जम्मू-कश्मीर की साकिका खानम बनाई गई हैं जबकि राजस्थान की बबीता गोयल को उपकप्तान चुना गया है। टीम में राजस्थान की यशोदा डूडी एवं योगिता राठौर, हरियाणा की टीना, उत्तर प्रदेश की मानसी, जम्मू-कश्मीर की फाजिया परवेज तथा गुजरात की दिशा पटेल, चारमी हरखानी, स्तुति धमेलिया और पलक पटेल को शामिल किया है।फेडरेशन के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 21:25 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रथम दक्षिण एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम चयनित #IndianTeamSelectedForTheFirstSouthAsianChampionship. #SubahSamachar
