Indian Railway Rules: ऑनलाइन नहीं बल्कि ट्रेन में ऐसे बुक होता है गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ
Lower Berth Rules For Pregnant Women:भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखता है। भारतीय रेलवे में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष कोटा चलता है, लेकिन इसके लाभ से जुड़े नियमों को लेकर अक्सर यात्रियों में भ्रम रहता है। ट्रेन में ऊपरी या बीच की बर्थ पर चढ़ना गर्भवती महिलाओं के लिए जोखिम भरा और कष्टदायक होता है, इसीलिए रेलवे ने उनके लिए 'लोअर बर्थ कोटा' का प्रावधान किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ सुरक्षित करने वाला यह विशेष कोटा ऑनलाइन टिकट बुकिंग या आईआरसीटीसी एप पर उपलब्ध ही नहीं है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर ही टिकट बुक करना होगा। इसके अलावा, पात्रता साबित करने के लिए डॉक्टर से प्रमाणित मेडिकल दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि गर्भवती महिला के लिए लोअर बर्थ का टिकट कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 14:39 IST
Indian Railway Rules: ऑनलाइन नहीं बल्कि ट्रेन में ऐसे बुक होता है गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ #Utility #International #RailwayLowerBerthRules #PregnantWomenQuota #OfflineTicketBooking #RailwayCounterRules #LowerBerthReservation #IrctcSeatUpdate #MedicalCertificateForTrain #RailwayBookingProcess #SubahSamachar
