Indian Navy: हिंद महासागर में भारतीय नौसेना ने दिखाया पराक्रम, समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज को बचाया

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर हिंद महासागर में अपने दबदबे का नमूना पेश किया और एक व्यापारिक जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया। दरअसल नौसेना को सूचना मिली कि पश्चिमी हिंद महासागर इलाके में एक व्यापारिक जहाज एमवी माशाअल्लाह पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया है। सूचना मिलते ही नौसेना ने तुरंत कार्रवाई की और अपने युद्धक जहाज आईएनएस कोलकाता को रवाना किया। आईएनएस कोलकाता ने मौके पर पहुंचकर समुद्री लुटेरों के हमले को नाकाम कर दिया। जिसके बाद समुद्री लुटेरे भागने को मजबूर हो गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 08:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indian Navy: हिंद महासागर में भारतीय नौसेना ने दिखाया पराक्रम, समुद्री लुटेरों के चंगुल से जहाज को बचाया #IndiaNews #National #IndianNavy #IndianOcean #SubahSamachar