Indian Navy SSC Officer: इंडियन नेवी एसएससी अधिकारी पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, मिला इतने दिनों का समय
Indian Navy SSC Officer 2026: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। नौसेना ने एसएससी अधिकारी जून 2027 (AT-27) कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 275 पदों पर अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से जारी है और उम्मीदवार अब 3 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 10:11 IST
Indian Navy SSC Officer: इंडियन नेवी एसएससी अधिकारी पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, मिला इतने दिनों का समय #GovernmentJobs #National #IndianNavySscOfficer #IndianNavy #SubahSamachar
