Independence Day: आज 52 सेकंड थमा शहर, रुककर गाया राष्ट्रगान, 50 से ज्यादा स्थानों पर गूंजा देशभक्ति का स्वर
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार सुबह मेरठ देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत सुबह ठीक 10 बजे शहर के 50 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान जहां लोग थे, वहीं 52 सेकंड के लिए रुककर राष्ट्रगान में शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को याद करना और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। 50 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ गूंजा राष्ट्रगान मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत मेरठ के प्रमुख स्थानों पर सुबह 10 बजे राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। बेगमपुल, फुटबॉल चौक, डीएन चौपला, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, सेंट्रल मार्केट, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, उद्योग मंदिर, जेलचुंगी और कमिश्नरी चौक समेत कई स्थानों पर लोग एक साथ राष्ट्रगान में शामिल हुए। यह भी पढ़ें:Independence Day 2026:ध्वजारोहण के साथ आजादी के जश्न में रंगा पश्चिमी यूपी, शहर-शहर गूंजे देशभक्ति के तराने
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 09:19 IST
Independence Day: आज 52 सेकंड थमा शहर, रुककर गाया राष्ट्रगान, 50 से ज्यादा स्थानों पर गूंजा देशभक्ति का स्वर #CityStates #Meerut #भारतीयस्वतंत्रतादिवस2026 #IndianIndependenceDay2026 #मेरठराष्ट्रगान #15अगस्त2026 #मांतुझेप्रणाम #अमरउजालाअभियान #52सेकंडराष्ट्रगान #मेरठस्वतंत्रतादिवस #SubahSamachar
