Airport Transit Visa: जर्मनी में अब भारतीय यात्रियों को ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं, दूतावास ने की घोषणा
भारतीय नागरिकों को अब किसी अन्य देश की यात्रा के दौरान जर्मनी के हवाई अड्डे पर रुकने पर ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं होगी। आज यानी 2 जून को जर्मनी के आधिकारिक कानून गजट में इसकी घोषणा की गई। यह कल से लागू होगा। नई दिल्ली में स्थित जर्मनी के दूतावास ने यह जानकारी दी। यह निर्णय इस वर्ष जनवरी में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की भारत यात्रा के दौरान हुए समझौते का हिस्सा है। इसका मकसद भारत और जर्मनी के बीच संबंधों को मजबूत करना, लोगों की आवाजाही को आसान बनाना और आर्थिक सहयोग बढ़ाना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 14:48 IST
Airport Transit Visa: जर्मनी में अब भारतीय यात्रियों को ट्रांजिट वीजा की आवश्यकता नहीं, दूतावास ने की घोषणा #IndiaNews #National #SubahSamachar
