US: 'अप्रवासी भारतीयों ने अमेरिका को बनाया है', टेक्सास में भारत विरोधी बयानबाजी पर भड़के भारतवंशी सांसद

अमेरिका के मिशिगन से भारतवंशी सांसद श्री थानेदार ने टेक्सास के फ्रिस्को शहर में सामने आई भारत विरोधी बयानबाजी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रवासियों ने अमेरिका को और अधिक मजबूत बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने टेक्सास के फ्रिस्को शहर पर 'भारतीयों के कब्जे' जैसी टिप्पणियां कीं और आव्रजन तथा एच-1बी वीजा से जुड़ी बहस के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय को निशाना बनाया। इसे भारतीयों के खिलाफ नफरत भड़काने के तौर पर देखा जा रहा है। क्या है पूरा विवाद इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर भारतीय अमेरिकी सांसद थानेदार ने कहा, 'यह नफरत से भरा बेहद घृणित कृत्य है। हमारे देश में नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है।' हाल ही में फ्रिस्को में एक व्यक्ति द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। भारतीय अमेरिकी सांसद बोले- प्रवासी अमेरिका की ताकत हैं फ्रिस्को और टेक्सास के अन्य हिस्सों में भारत विरोधी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए थानेदार ने कहा, 'मैं अमेरिकी सपने की तलाश में अमेरिका आया था। मुझे यहां शिक्षा पाने, कारोबार खड़ा करने, हजारों लोगों को रोजगार देने और अब कांग्रेस में अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।' उन्होंने कहा कि प्रवासी अमेरिका की ताकत हैं और भारतीय-अमेरिकियों ने अपनी प्रतिभा से हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। फ्रिस्को में क्यों हो रहा भारतवंशियों का विरोध थानेदार ने कहा, 'भारतीय-अमेरिकियों और उनकी असाधारण प्रतिभा का अमेरिकी कहानी में एक खास स्थान है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे भारतीय-अमेरिकी होने पर गर्व है और मैं नफरत तथा नस्लवाद के खिलाफ हमेशा खड़ा रहूंगा।' गौरतलब है कि फ्रिस्को की करीब 2.5 लाख आबादी में एक-तिहाई से अधिक लोग एशियाई मूल के हैं। इसी वजह से उन्हें शहर पर कब्जा करने जैसे आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 06:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




US: 'अप्रवासी भारतीयों ने अमेरिका को बनाया है', टेक्सास में भारत विरोधी बयानबाजी पर भड़के भारतवंशी सांसद #World #International #Usa #AntiIndiaRheoteric #Texas #Thanedar #SubahSamachar