Car Safety: नई कारों को हैकिंग-प्रूफ बनाना होगा जरूरी! सरकार छह महीने में लाएगी ऑटो साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क
भारत में जल्द ही नई कारों और अन्य वाहनों के लिए साइबर सिक्योरिटी (Cybersecurity) से जुड़े सख्त नियम लागू हो सकते हैं। सरकार एक ऐसे अनिवार्य अनुपालन फ्रेमवर्क पर काम कर रही है, जिसके तहत देश में बिकने वाले सभी नए वाहनों को साइबर सुरक्षा से जुड़े तय मानकों का पालन करना होगा। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस फ्रेमवर्क का मसौदा अगले छह महीनों में तैयार होने की संभावना है। यह पहल हाल ही में सामने आए उन मामलों के बाद शुरू की गई है, जिनमें मोबाइल एप के जरिए ई-रिक्शा की बैटरियों से अनधिकृत छेड़छाड़की घटनाएं सामने आई थीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 13:16 IST
Car Safety: नई कारों को हैकिंग-प्रूफ बनाना होगा जरूरी! सरकार छह महीने में लाएगी ऑटो साइबर सिक्योरिटी फ्रेमवर्क #Automobiles #National #Cybersecurity #AutonomousCars #ConnectedCars #SubahSamachar
