Noida News: मलेशिया कराटे चैंपियनशिप में भारत को दो कांस्य पदक
नोएडा (संवाद)। मलेशिया के टीटीवंग्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 25वीं नेस्ले मिलो इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में 11 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत की ओर से ईधा चक्रवर्ती, मुस्कान बंसल, प्रांजल हरि शर्मा, निमित गुप्ता, हंशु भोजवानी और आर्यमन सांगवान प्रतिभाग कर रहे हैं। नोएडा के कोच अफजल खान भारतीय टीम का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान अंडर-21 में 84 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में आर्यमन सांगवान और 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में मुस्कान बंसल ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है, अन्य खिलाड़ी भी मुकाबलों में उतरेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 20:10 IST
Noida News: मलेशिया कराटे चैंपियनशिप में भारत को दो कांस्य पदक #IndiaWinsTwoBronzeMedalsInMalaysiaKarateChampionship #SubahSamachar
