भारत vs पाकिस्तान फाइनल: एशियाड में स्वर्ण के लिए टक्कर; किसे मिलेगा मौका, कौन बैठेगा बाहर? संभावित प्लेइंग-11

एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा। क्रिकेट के मैदान पर दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी एक बार फिर आमने-सामने होंगे, लेकिन इस बार दांव सिर्फ मुकाबला जीतने का नहीं, बल्कि एशियन गेम्स का गोल्ड अपने नाम करने का है। भारत अपनी मजबूत और सितारों से सजी टीम के साथ उतरेगा, जबकि पाकिस्तान की टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। यह मुकाबला ऐसे समय में हो रहा है, जब आईसीसी ने 2027 वनडे विश्व कप का कार्यक्रम भी जारी किया है। हालांकि,एशियन गेम्स में दोनों टीमों की भिड़ने से यहप्रतिद्वंद्विताएक बार फिर चर्चा में आ गई है। भारत बनाम पाकिस्तान एशियाड फाइनलमैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले सुबह साढ़े नौ बजे होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 02, 2026, 16:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भारत vs पाकिस्तान फाइनल: एशियाड में स्वर्ण के लिए टक्कर; किसे मिलेगा मौका, कौन बैठेगा बाहर? संभावित प्लेइंग-11 #CricketNews #Cricket #International #AsianGames2026 #IndiaVsPakistan #IndiaCricket #PakistanCricket #ShreyasIyer #JaspritBumrah #SanjuSamson #SubahSamachar