IND vs AFG U19: रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने की दिशा में आगे बढ़ने उतरेगा भारत, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से सामना
आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में अपना विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय चल रही है और उसका बुधवार को सेमीफाइनल में सामना अफगानिस्तान से होगा। इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है। उसने पांच बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब जीते हैं। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है जिसने चार बार ट्रॉफी जीती है। इस तरह से भारत रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 15:10 IST
IND vs AFG U19: रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने की दिशा में आगे बढ़ने उतरेगा भारत, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से सामना #CricketNews #International #IndiaVsAfghanistan #U19WorldCup #IndVsAfgU19Semi-final #SubahSamachar
