India-US Trade Deal: अपने ही घर में शहबाज-मुनीर की बेइज्जती; भारत-अमेरिका डील पर पाकिस्तानियों ने किया ट्रोल
बीते दिन भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हुआ है, वहीं इस समझौते को लेकर पाकिस्तानियों ने खुद के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है। सोशल मीडिया परभारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए कई पाकिस्तानियों ने अपने पीएम और सेना प्रमुख की जमकर बखिया उधेड़ी है। यह भी पढ़ें - US-Nigeria Ties: नाइजीरिया में आतंकी हमलों के बाद अमेरिका ने भेजी सैन्य टीम, आरोपों के साए में सहयोग और तेज आसिम मुनीर की रोते हुई तस्वीर के साथ ट्रोलिंग एक्स पर एक पाकिस्तानी यूजर ने एक पोस्ट में एक एडिटेड पोस्टर पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को रोते हुए दिखा है। इस तस्वीर में आसिम मुनीर के हाथ में पत्थरों से भरा लकड़ी का एक बक्सा भी है। भारत से ज्यादा कर चुकाएगा पाकिस्तान अमेरिका के साथ नए व्यापार समझौते के तहत भारत पर 18 फीसदी टैरिफ लागू होगा, वहीं पाकिस्तान को भारत से ज्यादा 19 फीसदी कर देना होगा। इसे लेकर तमाम पाकिस्तानी अपने सरकार पर जमकर बरस रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान की तरह न जी हजूरी की और न ही अपने शर्तों से पीछे हटा। इस ट्रेड डील के बाद पाकिस्तानी शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की तुलना वेश्या से की है। भारत के पड़ोसी देशों पर कितना टैरिफ पाकिस्तान: 19% मलयेशिया: 19% कंबोडिया: 19% थाईलैंड: 19% बांग्लादेश: 20% वियतनाम: 20% यह भी पढ़ें - US: अमेरिकी केंद्रीय बैंक के गवर्नर का इस्तीफा, स्टीफन मिरान ने छोड़ा CEA के चेयरमैन का पद; जानें पूरा विवाद भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता भारत और अमेरिका के बीच बने व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है किनया टैरिफ कब से लागू होगा बता दें कि, अमेरिका की तरफ से भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने के बाद व्यापारिक संबंध तनावपूर्ण हो गए थे, जिसमें रूसी तेल खरीद से जुड़ा 25% शुल्क भी शामिल था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 07:30 IST
India-US Trade Deal: अपने ही घर में शहबाज-मुनीर की बेइज्जती; भारत-अमेरिका डील पर पाकिस्तानियों ने किया ट्रोल #World #International #India-usTradeDeal #ShehbazSharif #AsimMuneer #Trolled #PakistaniTrolledAsimMuneer #PakistaniTrolledShehbazSharif #SubahSamachar
