एशियन गेम्स 2026: जुगराज के चार गोल, अभिषेक-दिलप्रीत की हैट्रिक; भारतीय हॉकी टीम ने श्रीलंका को 16-1 से हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार को श्रीलंका को 16-1 से करारी शिकस्त दी। गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-ए के मुकाबले में गत चैंपियन भारत ने शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा। भारत की यह पूल-ए में लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया को 13-1 से हराकर की थी। भारत की ओर से जुगराज सिंह ने चार गोल दागे, जबकि अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि मंदीप सिंह, सुखजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किया। इस तरह भारत के आठ अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 17:57 IST
एशियन गेम्स 2026: जुगराज के चार गोल, अभिषेक-दिलप्रीत की हैट्रिक; भारतीय हॉकी टीम ने श्रीलंका को 16-1 से हराया #Sports #National #AsianGames2026 #IndiaVsSriLanka #IndianHockeyTeam #Men'sHockey #IndiaHockey #JugrajSingh #Abhishek #DilpreetSingh #SubahSamachar
