आईसीसी टी20 रैंकिंग: पाकिस्तानी को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे अभिषेक, पहले पर कौन? बुमराह और वरुण को भी फायदा
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत के शानदार प्रदर्शन का असर खिलाड़ियों की ताजा आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी दिखाई दिया है। तीन मैचों की सीरीज में भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर अजेय बढ़त बना ली है। इन दोनों मैचों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बाद कई खिलाड़ियों ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। टी20 विश्व कप के मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपनी स्थिति मजबूत की है। बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा को सबसे बड़ा फायदा हुआ है, जबकि गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने रैंकिंग में सुधार किया है। Some big movers across all formats following the latest update to the ICC Player Rankings 😲https://t.co/w0lu948g49 — ICC (@ICC) September 16, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 16, 2026, 11:32 IST
आईसीसी टी20 रैंकिंग: पाकिस्तानी को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे अभिषेक, पहले पर कौन? बुमराह और वरुण को भी फायदा #CricketNews #Cricket #International #IccT20iRankings #IndiaCricketTeam #AbhishekSharma #IshanKishan #SanjuSamson #JaspritBumrah #VarunChakravarthy #SubahSamachar
