600 टेस्ट, 94 साल का सफर: कैसे भारत क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप की मजबूत ताकत बनता गया? आंकड़े बता रहे कहानी
भारत 15 अगस्त 2026 को श्रीलंका के खिलाफ गॉल में अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, गॉल में शुरू हुआ यहमुकाबला भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सफर में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ गया। भारत 600 टेस्ट खेलने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी है। उससे पहले सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया इस मुकाम तक पहुंचे हैं। भारत ने 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट खेला था। टीम को 100 टेस्ट तक पहुंचने में 35 साल लगे। इसके बाद अगले 200 टेस्ट के पड़ाव तक पहुंचने में 15 और 14 साल लगे। हालांकि, पिछले कुछ दशकों में मैच खेलने की रफ्तार बढ़ी और भारत ने करीब हर 10 साल में 100 टेस्ट पूरे किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 06:32 IST
600 टेस्ट, 94 साल का सफर: कैसे भारत क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप की मजबूत ताकत बनता गया? आंकड़े बता रहे कहानी #CricketNews #Cricket #International #India600thTest #IndiaVsSriLanka #IndianTestCricket #ShubmanGill #ViratKohli #SachinTendulkar #RahulDravid #SubahSamachar
