Internet: हर महीने 31 GB से ज्यादा डेटा खर्च कर रहे भारतीय, देश के पास 5G इंटरनेट का दूसरा सबसे बड़ा यूजरबेस

नोकिया मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट में भारत के डिजिटल इस्तेमाल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। साल 2025 में देश में प्रति यूजर औसत मासिक डेटा खपत 31GB के पार पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 5G ट्रैफिक में साल-दर-साल 70% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पूरे भारत में 5G डेटा ट्रैफिक 2025 में 12.9 एक्साबाइट (EB) तक पहुंच गया, जो कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड ट्रैफिक का करीब 47% हिस्सा है। देश में तेजी से बढ़ रहा 5G नेटवर्क भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G यूजर बेस वाला देश बन चुका है। 5G डेटा खपत और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) यूजर्स के मामले में भी भारत दूसरे स्थान पर है। मेट्रो शहरों में 5G का दबदबा सबसे ज्यादा है। यहां कुल मोबाइल डेटा ट्रैफिक का करीब 58% हिस्सा 5G से आता है। हालांकि अब यह ग्रोथ केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि A, B और C कैटेगरी के सर्किल्स में भी तेजी से फैल रही है। डेटा खपत क्यों बढ़ रही है पिछले पांच वर्षों में डेटा खपत में 18% की कंपाउंड ग्रोथ दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण AI एप्स, 4K वीडियो स्ट्रीमिंग और क्लाउड गेमिंग जैसे हाई डेटा यूज वाले प्लेटफॉर्म हैं। 2025 में कुल डेटा ट्रैफिक 27 एक्साबाइट प्रति माह के पार पहुंच गया। सस्ते 5G स्मार्टफोन्स और बेहतर नेटवर्क कवरेज ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। डिवाइस इकोसिस्टम भी हो रहा मजबूत रिपोर्ट बताती है कि 2025 में देश में 892 मिलियन 4G डिवाइस एक्टिव थे, जिनमें से 383 मिलियन 5G सपोर्ट करते हैं। साल के दौरान बिके 90% से ज्यादा स्मार्टफोन्स 5G सपोर्ट के साथ आए। आगे क्या उम्मीद रिपोर्ट के मुताबिक, 2031 तक भारत में 5G यूजर्स की संख्या 1 बिलियन से ज्यादा हो सकती है। साथ ही AI तकनीक नेटवर्क ट्रैफिक के पैटर्न को और तेजी से बदलने वाली है। नोकिया इंडिया की प्रतिनिधि विभा मेहरा के अनुसार, भारत का मोबाइल ब्रॉडबैंड सेक्टर अब एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां 5G और AI मिलकर भविष्य की कनेक्टिविटी तय करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 23:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Internet: हर महीने 31 GB से ज्यादा डेटा खर्च कर रहे भारतीय, देश के पास 5G इंटरनेट का दूसरा सबसे बड़ा यूजरबेस #TechDiary #National #Nokia #5gInternet #TechNewsHindi #SubahSamachar