Almora News: चौबटिया में भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास, धर्मा गार्डियन शुरू

अल्मोड़ा जिले केरानीखेतमें भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्मा गार्डियन का सातवां संस्करण मंगलवार को रानीखेत के चौबटिया स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो गया। यह अभ्यास नौ मार्च तक चलेगा। इस अभ्यास में दोनों देशों की ओर से 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। जापान की ओर से 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के जवान शामिल हैं जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स के सैनिक अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने का एक अहम माध्यम बन चुका है। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त सैन्य अभियानों के लिए आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना और संयुक्त क्षमताओं को बढ़ाना है। आगामी दो सप्ताह के दौरान सैनिक उच्च स्तर की शारीरिक दक्षता, संयुक्त योजना निर्माण, सामरिक तालमेल और आधुनिक सैन्य तकनीकों के उपयोग पर विशेष ध्यान देंगे। अभ्यास के तहत अस्थायी परिचालन आधार की स्थापना, खुफिया-निगरानी एवं टोही ग्रिड का विकास, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट, घेराबंदी एवं तलाशी अभियान, हेलीकॉप्टर आधारित ऑपरेशन और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल जैसी महत्वपूर्ण सामरिक गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा। सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह अभ्यास दोनों सेनाओं की अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने के साथ-साथ समकालीन सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता को और मजबूत करेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 23:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Almora News: चौबटिया में भारत-जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास, धर्मा गार्डियन शुरू #CityStates #Almora #UttarakhandNews #UkNews #AlmoraNews #RanikhetNews #DharmaGuardianExercise #RanikhetMilitaryExercise #IndiaJapanJointMilitaryDrill #IndianArmy #JapanGroundSelf-defenseForce #SubahSamachar