Independence Day 2026: हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार, हर जिले में बनेगा MSME पार्क; सीएम ने किए कई बड़े ऐलान
80वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को पूरा मध्यप्रदेश देशभक्ति के रंग में रंग गया। चारों ओर तिरंगा लहराया और देशभक्ति गीतों ने युवाओं को उत्साह से भर दिया। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन हुआ और ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन बजाई गई। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। परेड में सशस्त्र दलों ने हर्ष फायर किया और पुलिस बैंड ने देश भक्ति गीतों की धुनों से वातावरण में राष्ट्र प्रेम और समर्पण के भाव का संचार किया। परेड में पुलिस बैंड सहित कुल 22 टुकड़ियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश के नाम अपने संदेश में समान नागरिक संहिता, किसान, खेत, निवेश, शिक्षा, युवा, वन, धर्म-संस्कृति सहित हर क्षेत्र का जिक्र किया।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए युवाओं, किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। ये भी पढ़ें-Independence Day Special:भोपाल की आजादी की अनकही कहानी, 15 अगस्त के बाद भी 2 साल चला तिरंगे और विलय का संघर्ष
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 08:42 IST
Independence Day 2026: हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार, हर जिले में बनेगा MSME पार्क; सीएम ने किए कई बड़े ऐलान #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MohanYadav #IndependenceDay2026 #GovernmentOfMadhyaPradesh #YearOfYouth2027 #Employment #MsmePark #Farmers'Welfare #SubahSamachar
